नई दिल्ली@thetarget365 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है। रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया गया है। यानी आने वाले दिनों में होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें कम हो सकती हैं और आपकी EMI भी घटेगी। RBI के इस फैसले से हाउसिंग डिमांड बढ़ सकती है। बैंक जब सस्ते ब्याज पर फंडिंग लेते हैं, तो ग्राहकों को भी उसी अनुपात में सस्ते लोन मिलते हैं। इससे लोग घर खरीदने, कार लेने या बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा प्रेरित होंगे।
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। जब रेपो रेट घटती है, तो बैंकों को सस्ते में कर्ज मिलता है। इससे बैंक अपने ग्राहकों को भी कम ब्याज पर लोन देना शुरू कर देते हैं। यानी आपकी EMI कम हो जाती है और लोन लेना आसान हो जाता है।
रेपो रेट को महंगाई और इकोनॉमिक ग्रोथ को बैलेंस करने के लिए बदला जाता है। जब महंगाई बढ़ती है, तो RBI रेपो रेट बढ़ाकर मनी फ्लो कम करता है। जब इकोनॉमी को बूस्ट चाहिए होता है, तो रेपो रेट घटा दी जाती है ताकि खर्च और निवेश बढ़े।
Adhir Ranjan Chowdhury : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी धुआंधार प्रचार के बीच…
Middle East War : अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के सीजफायर (संघर्ष…
Avimukteshwaranand : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी…
US-Iran War : मिडिल ईस्ट में 40 दिनों तक चले भीषण सैन्य संघर्ष के बाद,…
Strait of Hormuz news : अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के अस्थायी युद्धविराम…
Jagdalpur Tower Drama : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब…
This website uses cookies.