छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 48 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर, EOW ने बताया

रायपुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा चलाए जा रहे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहे भूमि अधिग्रहण और मुआवजे में घोटाले मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने 48 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर विभिन्न स्थानों पर छापे मारे हैं।

EOW द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद और दुर्ग जिलों में 5 प्रमुख ठिकानों पर रेड की गई। इनमें प्रमुख आरोपी व्यक्तियों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की गई जिनमें निर्भय साहू, जितेंद्र साहू, दिनेश पटेल, रोशन लाल वर्मा, हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, विजय जैन, दमशेम इंस्टावेंचर, ह्दय लाल गिलहरे और विनय गांधी शामिल हैं। EOW ने अब तक 5 गांवों में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे में घोटाले की पुष्टि की है, और अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा बच नहीं पाएंगे घोटालेबाज

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने EOW की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसमें घोटाला करने वाले लोग बच नहीं सकते। उन्होंने कहा, “जो भी घोटाला करेगा, वह पकड़ा जाएगा और सजा पाएगा। जहां-जहां भी भारतमाला प्रोजेक्ट गुजरी है, वहां की जांच की जाएगी।”

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बारे में वर्मा ने कहा, “सीबीआई की एंट्री इनकी ही सरकार ने बैन की थी, लेकिन अब EOW की जांच जारी है, और किसी को भी इसमें संदेह नहीं करना चाहिए।”

EOW और कार्रवाई से घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है, और इस मामले में आगे की जांच तेजी से चलने की संभावना है।

Recent Posts

Pakistan Afghanistan War: एशिया में महायुद्ध की आहट! पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर भीषण एयरस्ट्राइक, काबुल धमाकों से दहला

Pakistan Afghanistan War: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश के बीच अब दक्षिण…

2 minutes ago

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप का दावा- ‘ईरान के 100 से ज्यादा जहाज डुबोए, अब हमारी चलेगी’

Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

6 minutes ago

DA Hike: त्रिपुरा बजट में कर्मचारियों की लॉटरी, जानें कब से जेब में आएगा ज्यादा पैसा?

DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…

10 minutes ago

Mosquito Deaths: शेर या सांप नहीं, यह नन्हा जीव है दुनिया का सबसे बड़ा कातिल, आंकड़े डरा देंगे

Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…

2 hours ago

Banana Price Crisis: ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच पिस रहा किसान, कौड़ियों के दाम बिक रहे महाराष्ट्र के केले

Banana Price Crisis: आमतौर पर रमजान का पवित्र महीना फल उत्पादक किसानों के लिए खुशहाली…

2 hours ago

This website uses cookies.