Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर क्रिकेट फैन्स के लिए राहत भरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में लगी चोट के बाद अय्यर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले गए इस मैच के दौरान अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय असहज तरीके से गिरकर अपनी स्पिलिन में चोट लगा ली थी।
मेडिकल जांच में हल्की इंटरनल ब्लीडिंग की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में अय्यर को ICU में रखा गया, लेकिन अब वह ICU से बाहर आ गए हैं और उनकी हालत स्थिर है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी में उनकी चोट पर लगातार नजर रख रही है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सुधार के संकेत हैं और फिलहाल उन्हें पूरी तरह आराम की जरूरत है। अय्यर के पास कुछ दोस्त भी हैं, जो उनके साथ समय बिता रहे हैं। इसके अलावा, वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर उनका परिवार मुंबई से सिडनी आ सकता है।
बीसीसीआई ने भी अय्यर की चोट पर प्रेस रिलीज जारी की थी। बोर्ड ने बताया कि 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय अय्यर को बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लगी थी। स्कैन में तिल्ली की चोट का पता चला। बीसीसीआई ने कहा कि उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।भारतीय टीम के डॉक्टरों ने बताया कि श्रेयस की हर दिन की प्रगति का आकलन किया जा रहा है। मेडिकल टीम सिडनी में विशेष डॉक्टरों के संपर्क में रहकर उनकी देखभाल कर रही है।
श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर फैन्स और टीम में चिंता थी, लेकिन अब उनका ICU से बाहर आ जाना और स्थिर हालत में होना उम्मीद जगाता है। अय्यर कुछ और दिनों तक सिडनी में अस्पताल में रह सकते हैं, और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई ने यह भी साफ किया है कि उनकी फिटनेस और रिकवरी प्राथमिकता है और किसी भी जल्दबाजी में उन्हें खेल में वापस नहीं लाया जाएगा।
श्रेयस अय्यर की चोट से भारतीय टीम के फैंस चिंतित थे, लेकिन अब उनकी स्थिर स्थिति और ICU से बाहर आना राहत भरा संकेत है। डॉक्टरों और मेडिकल टीम की देखरेख में अय्यर पूरी तरह ठीक होने पर ही मैदान पर वापसी करेंगे। इस बीच फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और टीम को भी उनकी सुरक्षा और रिकवरी को प्राथमिकता देने की सलाह दी जा रही है।
Read More : Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य हुआ पूर्ण, ट्रस्ट ने दी जानकारी
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.