Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने छपरा में एक चुनावी जनसभा में बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन पर तीखा हमला किया। उन्होंने मंच से सवाल उठाया कि बिहार के विकास की बातें करने वाले यह बताएं कि केंद्र सरकार ने अब तक बिहार को क्या दिया।
जनसभा में उत्साहित भीड़ को संबोधित करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि मोदी जी से पूछना चाहिए कि गुजरात के विकास के लिए पैसा है और बिहार के लिए क्यों नहीं? उन्होंने यह भी कहा कि क्या बिहार के लोग केवल मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं और युवाओं को रोजगार की बजाय पलायन की मजबूरी दी गई है। उनका कहना था कि बिहार के युवाओं के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
अपने ऊपर लगे ‘नचनिया’ तंज का जवाब देते हुए खेसारी ने कहा कि कई लोग कह रहे हैं कि राजद ने नचनिया को टिकट दे दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, “वो मेरे बड़े भाई हैं, सम्राट भैया मेरे लिए पूजनीय हैं। लेकिन जिनके इशारे पर मुझे नचनिया कहा जा रहा है, उनके गिरोह में पहले से तीन-तीन नचनिया हैं। नचनिया को लेने की शुरुआत तो पहले उन्होंने ही की थी।”
खेसारी ने अपने गानों पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि मेरे गाने गंदे हैं। मैं पूछता हूं, मेरे गानों की वजह से कौन सा अस्पताल, स्कूल या नाला खराब हुआ?” खेसारी ने कहा कि जो कलाकार लोगों का मनोरंजन करता है, उस पर आपत्ति करना उचित नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि असली नकारात्मक प्रभाव तो वही लोग डालते हैं, जो बिहार को लायक नहीं छोड़ पाए।
जनसभा के अंत में खेसारी ने साफ कहा कि उन्हें नेता नहीं बनना है, बल्कि कलाकार रहना ही उनके लिए ठीक है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि वे नेता बन गए तो शायद वह भी पापी बन सकते हैं। उनके इस बयान पर सभा स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
खेसारी लाल यादव का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके समर्थक इसे बिहार की आवाज और युवाओं के रोजगार की दिशा में एक मजबूत संदेश मान रहे हैं। खेसारी ने अपने अंदाज और सीधे सवालों के माध्यम से बिहार की जनता को जागरूक करने की कोशिश की है।
Raed More : Bihar Election: जंजीरों में बंधे निर्दलीय प्रत्याशी संजय संघर्ष सिंह, बोले- जनता की बेड़ियों का प्रतीक
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…
Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…
This website uses cookies.