Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। हाल ही में तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए उस वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो 20 दिनों के भीतर हर घर को सरकारी नौकरी देने का कानून बनाया जाएगा, प्रशांत किशोर ने इसे “जनता को गुमराह करने वाला बयान” करार दिया है।
प्रशांत किशोर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “अगर तेजस्वी यादव की बातों पर विश्वास करें तो 18 साल में राजद ने सिर्फ 4-5 लाख नौकरियां दीं। अब दावा किया जा रहा है कि दो साल में तीन करोड़ नौकरियां देंगे। इसका मतलब या तो वे खुद मूर्ख हैं या जनता को मूर्ख बना रहे हैं।”
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को एक जनसभा में तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो 20 दिनों के अंदर हर घर को सरकारी नौकरी सुनिश्चित करने वाला कानून पास किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए अपने 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने 5 लाख सरकारी नौकरियां दीं।
प्रशांत किशोर ने सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, बल्कि पूरी बिहार की विपक्षी राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ सीटों का बंटवारा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का बंटवारा है। कौन कितना लूटेगा, किसे मंत्री बनाया जाएगा, किसे ठेका मिलेगा – यही असली लड़ाई चल रही है।”
किशोर ने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को फिर से चुनने की गलती न करें। उन्होंने चेताया कि यदि जनता ने इस बार भी भ्रष्ट नेताओं को चुना, तो अगला पांच साल उन्हें फिर से बदहाली में जीना पड़ेगा।
प्रशांत किशोर ने अपने संभावित चुनाव क्षेत्र राघोपुर का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे यहां से चुनाव लड़ते हैं, तो जनता को उनके साथ खड़ा होना होगा। राघोपुर वही सीट है जिसे लालू यादव का पारिवारिक गढ़ माना जाता है। तेजस्वी यादव 2015 और 2020 में इसी सीट से विधायक चुने गए हैं।
बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी और वादों का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां तेजस्वी यादव बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं प्रशांत किशोर इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह सियासी टकराव और तेज़ होना तय है।
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.