Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मंगलवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। इस घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा और सुशासन को केंद्र में रखा गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर 20 महीने के भीतर युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी।
घोषणा पत्र जारी करने के बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा “बीजेपी के लोगों ने नीतीश कुमार को पुतला बनाकर रख दिया है। भ्रष्ट अधिकारियों और बीजेपी नेताओं ने नीतीश जी को सिर्फ चेहरा बना दिया है। अब उनके पास न कोई फैसला लेने की शक्ति है, न इच्छाशक्ति।”
तेजस्वी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही साफ कर चुके हैं कि अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा “इंडिया गठबंधन ने मुझे मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है, लेकिन एनडीए की तरफ से आज तक कोई घोषणा नहीं हुई। अमित शाह से जब पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि विधायक दल का नेता तय करेगा – यानी नीतीश जी का नाम तक नहीं लिया गया।”
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि “बिहार को बनाना” है। उन्होंने कहा,“हमने जनता के सामने हमेशा अपना विजन रखा है। आज हम बिहार के सामने ‘संकल्प पत्र’ रख रहे हैं। हमारा प्रण है कि बिहार को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। इन संकल्पों को पूरा करने के लिए अगर जान की बाजी भी लगानी पड़ी, तो लगा देंगे। मैं प्राण देकर भी अपना प्रण पूरा करूंगा।”
घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार, किसानों को आर्थिक सहयोग, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने जैसे वादे किए गए हैं।तेजस्वी ने कहा कि बिहार के विकास की कुंजी रोजगार है, और महागठबंधन की सरकार बनने पर हर युवा को अवसर मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार बदलाव के लिए वोट करें और बिहार को पिछड़ेपन से बाहर निकालने में साथ दें।
PBKS vs MI Result : आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…
Modi Cabinet 2.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…
Deepak Bati Niyam : हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: आज 15 मई 2026 दिन शुक्रवार है. कल का…
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
This website uses cookies.