Bihar election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन (INDIA गठबंधन) और एनडीए दोनों की रणनीतिक तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। सहनी के मुताबिक, महागठबंधन में सीटों का बंटवारा 15 सितंबर तक फाइनल कर लिया जाएगा।
शनिवार को आयोजित महागठबंधन की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि “सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत सौहार्द्रपूर्ण माहौल में चल रही है। काफी हद तक सहमति बन गई है और कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।” सहनी ने स्पष्ट किया कि उनकी सीटों की संख्या को लेकर कोई टकराव नहीं है। “मैं 60 सीटों पर लड़ूंगा या कम, इसका निर्णय साझा रणनीति से होगा। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।”
सहनी ने कहा कि 15 सितंबर 2025 तक सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद महागठबंधन चुनाव प्रचार में जुट जाएगा। सहनी ने उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर भी टिप्पणी की और कहा कि “उपमुख्यमंत्री कौन होगा, ये वक्त आने पर बता दिया जाएगा।”
महागठबंधन के विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर सहनी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और पशुपति पारस गुट से बातचीत जारी है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय होगा कि कौन-कौन महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा।
2015: बीजेपी के लिए प्रचार किया
2020: एनडीए में शामिल होकर चुनाव लड़ा, 11 सीटें मिलीं
पार्टी को 4 सीटों पर जीत, पर खुद हार गए
बाद में बीजेपी के खिलाफ यूपी विधानसभा चुनाव और विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार उतारे
VIP पार्टी का जनाधार मुख्य रूप से निषाद, बिंद, बेलदार और नोनिया समुदाय में है, जो बिहार की राजनीति में एक निर्णायक वोट बैंक माने जाते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। मुकेश सहनी के मुताबिक, 15 सितंबर तक सीट बंटवारे की घोषणा हो जाएगी। इस बार VIP और RJD के बीच पहले जैसी तल्खी नहीं दिख रही है, और चुनावी रणनीति साझा तौर पर तय की जा रही है। ऐसे में महागठबंधन का स्वरूप और मजबूत होता दिख रहा है।
Read More : UPPSC Assistant Professor Vacancy 2025: यूपी में 1253 पदों पर निकली भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
DC vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…
Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…
NCB Drug Bust : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…
Raja Shivaji Box Office : मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…
Petrol Diesel Prices : भारत में आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और…
SECR Cancelled Trains : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…
This website uses cookies.