Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं और राजनीतिक दलों के बीच रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में 30 जुलाई को महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक तेजस्वी यादव के घर बुलाई गई, जिसमें वीआईपी प्रमुख और निषाद पार्टी के नेता मुकेश सहनी शामिल नहीं हुए। सहनी ने अपनी ओर से प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। इस कदम के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं वे गठबंधन से नाराज तो नहीं हो गए हैं। खासकर तब जब वे 60 सीटों की मांग लेकर चर्चा में आए थे।
इंडिया गठबंधन के लिए हर पार्टी को संतुष्ट रखना अब आसान नहीं रहा। मुकेश सहनी द्वारा 60 सीटों की मांग ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में यह मांग गठबंधन की तरफ से रखी गई बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि मुकेश सहनी पारिवारिक कारणों से बैठक में नहीं आ सके। हालांकि, राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यह बहस जारी है कि कहीं सहनी की गैरमौजूदगी गठबंधन में तनाव की शुरुआत तो नहीं।
दो दिन पहले ही मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के साथ एक कार्यक्रम में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने खुलकर कहा था कि वे 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन महागठबंधन की बैठक के दिन वे दिल्ली में थे। इससे सियासी कयासों को हवा मिली कि शायद उन्हें पता चल गया हो कि उनकी मांग पूरी नहीं होने वाली। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे अकेले चुनाव लड़ेंगे या फिर एनडीए की ओर रुख करेंगे। इससे पहले वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन मनमानी रवैये की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
बीजेपी ने भी सहनी के चार विधायक को अपने दल में शामिल कर सेंधमारी की है। दूसरी ओर एनडीए लगातार उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है। हम के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुकेश सहनी को खुले आम एनडीए में आने का ऑफर दिया है। मांझी ने कहा है कि निषाद समुदाय का विकास एनडीए के साथ ही संभव है। इस बीच तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन से 60 सीटों के अलावा डिप्टी सीएम का पद भी मांग रहे हैं, जो गठबंधन में टकराव का कारण बन रहा है।
मुकेश सहनी की गैरहाजिरी और सीटों को लेकर बढ़ती मांगों ने बिहार चुनाव के समीकरणों को जटिल बना दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वीआईपी नेता का रुख क्या रहता है और वे किस गठबंधन के साथ खड़े होते हैं। बिहार की राजनीति में इस मोड़ ने नए सियासी दांव-पेच की शुरुआत कर दी है, जो अगले चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं।
Read More : Bollywood Clash : 1 अगस्त को होगी ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टक्कर, जानिए कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.