ताज़ा खबर

Bihar Elections 2025: समस्तीपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार -“फिर एक बार NDA सरकार”

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर से कर दिया। मंच साझा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “पूरा बिहार कह रहा है  फिर एक बार NDA सरकार!”

बिहार में सुशासन और विकास का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि NDA सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि “जंगलराज नहीं, सुशासन की सरकार चाहिए। आज बिहार के गांव-गांव में बिजली और इंटरनेट पहुंच चुका है। जो लालटेन के युग की बात करते हैं, वे अब बीते दिनों की बात हैं।”

उन्होंने बिहार की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए समर्पित है। “गरीबों को पक्का घर, मुफ्त इलाज, मुफ्त अनाज, शौचालय और नल से जल — यह सब NDA सरकार की देन है।”

पिछड़ों और युवाओं के लिए योजनाएं

पीएम मोदी ने बताया कि NDA सरकार ने पिछड़ों के अधिकारों को संवैधानिक दर्जा दिया और गरीबों को 10% आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब छात्र अपनी मातृभाषा में पढ़ाई और परीक्षा दे सकेंगे।

युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि “बिहार के नौजवानों का सुनहरा भविष्य हमारी प्राथमिकता है, जबकि विपक्षी दल सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं।”

मिथिला, मखाना और मत्स्य क्रांति

मिथिला की संस्कृति का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार में मछली उत्पादन दोगुना हो चुका है। “जहां पग-पग पोखर है, वहां के लोगों को अब बाहर से मछली नहीं मंगवानी पड़ती। हमने ‘पीएम मत्स्य संपदा योजना’ से मछुआरों को क्रेडिट कार्ड दिए।”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मखाने को वैश्विक पहचान दिलाने पर सरकार काम कर रही है। “मखाना बोर्ड की मदद से अब मखाना किसान पूरी दुनिया में छा जाएंगे। हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया के नाश्ते की थाली में मखाना शामिल हो।”

किसानों और गरीबों के लिए राहत

पीएम मोदी ने बताया कि अब तक 28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के किसानों के खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा, “समस्तीपुर के 8 लाख किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है।”

विपक्ष पर तीखा प्रहार

पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “जिनके शासन में रंगदारी, अपहरण और हत्या फलते-फूलते थे, वही अब फिर सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। बिहार की माताओं और बहनों ने जंगलराज की पीड़ा झेली है, अब वह दौर वापस नहीं आएगा।”

उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से उस अंधेरे में न जाने दें। “यह लठबंधन नहीं, लूटबंधन है। NDA ही बिहार के विकास और सुशासन की गारंटी है।”

Read More:  Bharat Taxi: अब ओला-उबर की मनमानी खत्म, सरकार लायी नई सहकारी कैब सर्विस

Thetarget365

Recent Posts

UP Roadways Recruitment 2026: यूपी रोडवेज में महिला कंडक्टरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा सिर्फ मेरिट से मिलेगी नौकरी

UP Roadways Recruitment 2026: यूउत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर…

5 minutes ago

IPL 2026 Captains Meet: आईपीएल से पहले कप्तानों की महा-बैठक, ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर छिड़ी बहस

IPL 2026 Captains Meet:  दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के…

17 minutes ago

Delhi Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, 25 घायल

Delhi Karol Bagh Bus Accident:  देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले करोल…

21 minutes ago

Trump Iran War Claim: ‘हमने युद्ध जीत लिया है’, ट्रंप का बड़ा ऐलान- अब कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान

Trump Iran War Claim: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तेवरों…

23 minutes ago

This website uses cookies.