Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव के परिवार में तनाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रोहिणी आचार्य ने न केवल राजनीति छोड़ने की घोषणा की, बल्कि परिवार से अपना नाता भी तोड़ने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे लालू परिवार में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।इन घटनाओं के बीच रोहिणी आचार्य को अब अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव का समर्थन मिलता दिख रहा है। रविवार को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर कहा कि “मेरे साथ जो हुआ, मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह असहनीय है। जब से रोहिणी की चप्पल उठाने की खबर सुनी है, दिल की आहट अब आग बन चुकी है।”
तेज प्रताप ने आगे लिखा कि “सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है।” उन्होंने अपने पिता और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से आग्रह किया कि एक संकेत दें, जिससे जनता खुद अन्याय करने वालों को सबक सिखा सके।सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर को रोहिणी और तेजस्वी यादव के बीच चुनाव हार और जिम्मेदारी को लेकर बहस हुई थी। रोहिणी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध और हार की समीक्षा का जिक्र किया।
तेजस्वी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रोहिणी के कारण ही चुनाव हार गए। इस बहस के दौरान तेजस्वी ने रोहिणी की ओर चप्पल फेंकी और गालियां भी दीं।लालू परिवार में यह कलह कोई नई नहीं है। सूत्र बताते हैं कि परिवार के अंदर मतभेद लोकसभा चुनाव से ठीक पहले से ही शुरू हो गए थे। यह तनाव तब बढ़ा जब डेढ़ साल पहले संजय यादव ने रोहिणी के बारे में अपनी राय बदल दी। उन्होंने रोहिणी को तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य के लिए खतरा बताया और उन्हें राजनीति छोड़ने की सलाह दी।
रोहिणी को चुनाव हारने की कोशिश की गई, जिसमें लालू परिवार के एक करीबी एमएलसी को भी शामिल किया गया। रोहिणी के करीबी सूत्रों के अनुसार, एमएलसी भी सारण से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे। चुनाव हारने के बाद रोहिणी नाराज रहीं, लेकिन इसके बावजूद दो विधायकों को विधानसभा चुनाव में टिकट दे दिया गया।लालू परिवार में लंबे समय से विवाद रहे हैं। रोहिणी की राजनीति और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच मतभेद समय-समय पर सार्वजनिक होते रहे हैं। तेज प्रताप के हालिया पोस्ट ने स्पष्ट किया है कि यह विवाद अब केवल राजनीतिक मतभेद नहीं, बल्कि परिवार और व्यक्तिगत सम्मान का मामला बन चुका है।
Read More : Gaza Crisis: गाजा विवाद पर पुतिन-नेतन्याहू की पहली बातचीत, फोन कॉल में क्या छिपा है रहस्य?
IPL 2026 PBKS vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच…
Earthquake in Delhi : शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 की रात उत्तर भारत के एक बड़े…
Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और तनावपूर्ण…
Iran War Impact : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का प्रभाव अब…
Heartbeat Authentication : आने वाले समय में आपको अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप को अनलॉक…
Raisin Water Benefits : किशमिश का पानी स्वास्थ्य के लिए किसी जादुई औषधि से कम…
This website uses cookies.