Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बदतर स्थिति को लेकर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में मोदी-नीतीश सरकार ने राज्य के युवाओं की उम्मीदों को कुचल दिया है और बिहार को हर विकास पैमाने पर पीछे धकेल दिया है।
राहुल गांधी ने कहा, “कुछ दिन पहले बिहार के युवाओं से मेरी बातचीत हुई थी। उनकी सबसे बड़ी चिंता शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार है — और इन तीनों की दुर्दशा के लिए केवल बीजेपी-जेडीयू सरकार जिम्मेदार है। बिहार के युवा समझ चुके हैं कि ‘डबल इंजन सरकार’ ने उन्हें अवसरों की जगह बेरोजगारी और निराशा दी है।”
राहुल गांधी ने पोस्ट में बताया कि बिहार देश के 29 राज्यों में लगभग हर सामाजिक सूचकांक पर निचले पायदान पर है।
शिक्षा क्षेत्र में:
कक्षा 9–10 में ड्रॉपआउट दर – 27वां स्थान
कक्षा 11–12 में नामांकन दर – 28वां स्थान
महिला साक्षरता – 28वां स्थान
रोज़गार के क्षेत्र में:
सेवा क्षेत्र में रोजगार – 21वां स्थान
उद्योग-उत्पादन क्षेत्र में रोजगार – 23वां स्थान
शिशु मृत्यु दर – 27वां स्थान
बीमा योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा – 29वां स्थान
घर में शौचालय की सुविधा – 29वां स्थान
मानव विकास सूचकांक (HDI): 27वां स्थान
प्रति व्यक्ति आय (NSDP): 25वां स्थान
राहुल ने कहा, “ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि एक आईना हैं जो दिखाता है कि डबल इंजन सरकार ने बिहार को प्रगति की राह से कितना पीछे कर दिया है।”
इसी बीच, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र ‘तेजस्वी प्रण’ के नाम से जारी किया है। इसमें युवाओं को रोजगार देने और राज्य में शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बड़े वादे किए गए हैं। गठबंधन ने दावा किया है कि सरकार बनने के 20 दिन के भीतर नौकरी को लेकर अधिनियम लाया जाएगा और 20 महीने के भीतर नौकरियां देना शुरू कर दी जाएंगी।
राहुल गांधी ने कहा, “बिहार के युवा देश के सबसे होनहार हैं। वे अवसर मिलने पर अपनी मेहनत से राज्य का भविष्य बदल सकते हैं। अब वक्त है बिहार के स्वाभिमान को जगाने का और न्याय संकल्प को दोहराने का।”
Jaishankar Araghchi Talks: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक बार फिर ईरानी…
Parliament Weekend Working: संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग इन दिनों काफी गहमागहमी के…
Abrar Ahmed Controversy: काव्या मारन की मिल्कियत वाली टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा 'द हंड्रेड' लीग…
Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के तनाव…
Sanjay Raut Attack: शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने गैस सिलेंडर…
Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार…
This website uses cookies.