Bijnor Murder : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र स्थित रहमानपुर पुरैना गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में काम करने गए एक दंपति की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय निपेंदर और 32 वर्षीय उनकी पत्नी गीता के रूप में हुई है। दोनों सुबह 8 बजे खेत में धान की फसल से खरपतवार निकालने के लिए गए थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटे।
दोपहर बाद जब दोनों वापस नहीं आए तो उनका बेटा उन्हें देखने खेत की ओर गया। वहां पहुंचकर उसने देखा कि उसके पिता निपेंदर का शव एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है, लेकिन मां गीता कहीं दिखाई नहीं दी। उसने आसपास आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घबराकर घर लौटा और अपने चाचा अंकित को पूरी घटना बताई।
अंकित ने गांव के कुछ लोगों को साथ लिया और मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से निपेंदर के शव को गांव लाया गया और लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद गांववालों ने लाठियों, बल्लम, बरछियों के साथ गीता की तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर, निपेंदर के शव से लगभग 100–150 मीटर दूर गीता का भी शव पड़ा मिला। दोनों की लाश मिलने से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल बन गया।
दंपति की हत्या की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही नूरपुर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक निपेंदर के पास खुद की जमीन नहीं थी और वह बटाई पर खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता था। दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह हत्या लूट के इरादे से की गई है, क्योंकि मृतका गीता के कुंडल और पाजेब गायब मिले हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
डबल मर्डर की सूचना पर डीएम, एसएसपी अभिषेक झा, एडिशनल एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, जिसे लेकर ग्रामीणों ने शुरू में नाराजगी जताई। एसपी देहात विनय कुमार सिंह के समझाने के बाद लोग शांत हुए। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है।
बिजनौर के इस डबल मर्डर केस ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दंपति की हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अभी सभी संभावनाओं को खंगाल रही है। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है, और वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.