Oplus_0
प्रतापपुर (thetarget365)। सोमवार की रात बनारस मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी के नीचे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में अनियंत्रित बाइक जा टकराई हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम तेज बारिश हो रही थी। विनोद कुमार पिता सुखलाल 27 वर्ष निवासी नावाधक्की व उमेश्वर पिता नधीरा 23 वर्ष निवासी चंद्रेली प्रतापपुर की ओर से बाइक द्वारा नावाधक्की जा रहे थे। बाइक को उमेश्वर चला रहा था। इसी दौरान वे रात के लगभग नौ बजे चंदौरा हाइवे थाना अंतर्गत घाट पेंडारी की घाट पर पहुंचे। घाट उतरने के बाद संभवतः तेज गति से हो रही बारिश के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक घाट के नीचे कच्चे लोहे से भरे हुए व खराब हालत में खड़े एक ट्रक के पिछ्ले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। जिससे दोनों के सिर फट गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही चंदौरा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भागवत दयाल पैकरा, आरक्षक प्रवीण मिश्रा व मिथलेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवकों के स्वजन भी मौके पर पहुंच चुके थे। घटनास्थल पर अन्य लोगों की भी काफी भीड़ जमा हो गई थी। जिससे मार्ग थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। पहले तो मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया फिर दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। युवकों की जान सिर में गंभीर चोट लगने से गई है। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। बहरहाल जो भी हो पर इस दुखद घटना से मृत युवकों के स्वजनों व क्षेत्रवासियों के बीच शोक का माहौल निर्मित हो गया है।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.