अंबिकापुर (thetarget365)। मंगलवार देर शाम 8:30 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 130 पर रजपुरीकला में बाइक सवार तीन युवक ब्रेकडाउन ट्रक से जा टकराये। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की मौके पर दो लोगों की मौत गई एवं एक बाइक सवार की अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने आवागमन शुरू कराया और ब्रेक डाउन ट्रक को जप्त कर लिया।
जानकारी अनुसार सरगुजा के ग्राम बेलदगी निवासी पवन दास 40 वर्ष अपने भाई लाल दास 45 वर्ष एवं घूरसाय कंवर 55 वर्ष के साथ बाइक में सवार होकर अंबिकापुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। ग्राम रजपुरीकला के समीप करीब 8:30 बजे उनकी बाइक ब्रेक डाउन ट्रक क्र. सीजी 07 सीएन 6659 से टकरा गई। दुर्घटना में मौके पर ही बाइक सवार पवन दास एवं लाल दास की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चचेरा भाई घूरसाय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर तत्काल लखनपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस एवं आम लोगों की मदद से घायल घूरसाय को डायल 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया गया। जहां घुरसाय को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.