अखिलेश यादव ने क्यों उठाया ये गंभीर मुद्दा?
Akhilesh Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव का एक चरण संपन्न हो चुका है और अब दूसरे चरण के लिए सियासी हलचल चरम पर है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि “बिहार अब बदलाव के लिए तैयार है और वहां एक नौजवान मुख्यमंत्री चुनने जा रहा है।” अखिलेश यादव ने यह बयान रायपुर में दिया, जब वे ओडिशा उपचुनाव के प्रचार के लिए रवाना हो रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा, “बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि अब बदलाव होना चाहिए। वहां के युवाओं, किसानों और गरीबों ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया है। बिहार अब एक नौजवान मुख्यमंत्री चुनेगा, जो नई सोच और विकास का प्रतीक होगा।”उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन की जीत तय है और बिहार की जनता इस बार भाजपा को स्पष्ट संदेश देने वाली है कि अब नफरत की राजनीति नहीं, रोजगार और शिक्षा की राजनीति चलेगी।”
गृह मंत्री अमित शाह के ‘घुसपैठिया’ बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “बीजेपी घुसपैठ से ज्यादा ‘घूस’ पर ध्यान देती है। पिछले 11 साल से केंद्र में उनकी सरकार है, तो अगर कोई घुसपैठिया आया है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है।”उन्होंने आगे कहा कि “बीजेपी हमेशा मुद्दे से भटकाने की कोशिश करती है। असल मुद्दे हैं बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार, लेकिन बीजेपी इन्हें दबाने के लिए हर बार नए मुद्दे उछालती है।”
वोट चोरी और फर्जी वोटिंग पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि “बीजेपी बूथों पर नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करती है। अब ऐसा ‘मेटल का आधार’ बनना चाहिए, जिसे कोई नकली न बना सके। अगर पारदर्शिता लानी है तो चुनाव आयोग को ईमानदारी से काम करना होगा।”
चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए। वीवीपैट पर्चियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल हैं। बिहार में हमने देखा कि पुलिस के जरिए वोट डालने से लोगों को रोका जा रहा था, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।”ओडिशा रवाना होने से पहले अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करने जा रही है। “हम ओडिशा में समाजवादी विचारधारा का बीज बोने जा रहे हैं। गरीबों, किसानों और नौजवानों के अधिकार के लिए समाजवादी पार्टी हर राज्य में अपनी आवाज बुलंद करेगी।”
बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले अखिलेश यादव का यह बयान विपक्षी एकता को मजबूती देता दिख रहा है। जहां बीजेपी घुसपैठ और सुरक्षा के मुद्दे पर जनता को साधने की कोशिश कर रही है, वहीं अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पारदर्शिता को चुनावी एजेंडे में लाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
Read More: Bihar Election: सासाराम में गृह मंत्री का बड़ा ऐलान, ‘हर अवैध प्रवासी को बाहर निकाल देंगे’!
Surajpur Police: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध कोयला कारोबार और खदानों से होने वाली…
WB Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग…
ICC ODI Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खिलाड़ियों की नवीनतम रैंकिंग जारी कर दी…
Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत…
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Pradyut Bordoloi Join BJP : असम की राजनीति में उस समय एक बड़ा भूचाल आ…
This website uses cookies.