रायपुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में सभापति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में भाजपा ने नगर निगमों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद सभापति पद के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के साथ-साथ पार्टी के संभाग प्रभारी और संबंधित नगर निगम प्रभारी भी शामिल रहेंगे।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सभापति के चयन में संगठन की प्राथमिकताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा, पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक नगर निगम में योग्य और जनहितकारी नेतृत्व सुनिश्चित करना है। भाजपा के इस कदम को नगर निगमों में संगठनात्मक मजबूती और सुचारू प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
देखें सूची