★ नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर हुई भाजपा की कार्यशाला
अंबिकापुर @thetarget365 नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को ले कर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केदार कश्यप कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पार्टी ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, हमें संगठित होकर उस प्रत्याशी को विजयी बनाना है।
जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भाजपा सरगुजा संगठन ने एकजुटता के साथ संघर्ष करके जिला के तीनो विधान सभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र में कमल खिलाया है और इसी समर्पण और जोश के साथ हमें आगे के नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में सभी सीट पर विजय हासिल करना है। नगरीय निकाय और पंचायतों में जब हम जीत हासिल करेंगे तभी प्रदेश में भाजपा सरकार का होना सार्थक होगा। आगे उन्होंने आगामी चुनाव तैयारी की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस ताक़त और मुश्तैदी के साथ हम सब ने यहाँ कमल खिलाया है उसी समन्वय के साथ काम करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जनता कांग्रेस से नाराज है। लेकिन हमें चुनाव को हल्के में नहीं लेना है पूरी तैयारी के साथ, अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान को तेज करना है।
इस अवसर पर मंच संचालन संतोष दास एवं आभार प्रदर्शन विनोद हर्ष ने किया। कार्यशाला में अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, अखिलेश सोनी, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, विजय नाथ सिंह, विश्व विजय तोमर, कमलभान सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, अंबिकेश केसरी, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, देवनाथ पैंकरा, अभिषेक शर्मा, मुरारी लाल बंसल, आलोक दुबे, विद्यानंद मिश्रा, किरण मिश्रा, रविंद्र तिवारी, मनोज कंसारी, कमलेश तिवारी, फूलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, डीके पुरिया, रूपेश दुबे, मंजूषा भगत, दिनेश बारी, रवि महंत, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, सतीश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।