अब से कुछ ही देर में भाजपा जिलाध्यक्षों की होगी घोषणा

सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर की घोषणा आज

सरगुजा, कोरिया और मनेंद्रगढ़ में 6 जनवरी को घोषित होगा नाम

अंबिकापुर @thetarget365 प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक चुनावों के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी स्तर पर 5 और 6 जनवरी की तारीख तय की गई है, जिसमें जिलों में नामों पर मुहर लगाई जाएगी। सरगुजा जिले में राजनीतिक सूत्रों के अनुसार दो प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इन दावेदारों के नामों पर पार्टी द्वारा गहन विचार-विमर्श और स्क्रूटनी की प्रक्रिया की जा रही है।

सिर्फ सरगुजा ही नहीं, बल्कि सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिलों में भी दावेदारों ने अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन की ओर से इन नामों पर अंतिम फैसला लिया जाना है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रायशुमारी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बीते पखवाड़े से पार्टी स्तर पर विभिन्न बैठकों और चर्चाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है। संगठन चुनाव के इस चरण में पार्टी की प्राथमिकता ऐसे नेताओं का चयन करना है, जो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत कर सकें।

सूरजपुर बलरामपुर और जशपुर जिले में आज 5 जनवरी रविवार को तथा सरगुजा कोरिया और मनेंद्रगढ़ जिले में कल 6 जनवरी सोमवार को जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष के पद के लिए दावेदारों में वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा चेहरों का भी नाम सामने आ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए जिलाध्यक्ष के चयन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीतियों में लाभ होगा।

गौरतलब है कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के बाद संगठन में सुधार और बदलाव की प्रक्रिया को तेज किया है। ऐसे में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

thetarget365

Recent Posts

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों, पवन कल्याण से होगी सीधी टक्कर

Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द…

5 minutes ago

Cleveland Meteorite Crash: अमेरिका के क्लीवलैंड में आसमान से गिरा विशाल उल्कापिंड, भीषण धमाके और रोशनी से दहला शहर

Cleveland Meteorite Crash: अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक…

10 minutes ago

Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप 2026 का बड़ा धमाका, भारत और पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने

Hockey World Cup 2026: विश्व हॉकी के सबसे बड़े टूर्नामेंट, 'FIH पुरुष और महिला हॉकी…

13 minutes ago

CG Weather High Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का हाई अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और बारिश की बड़ी चेतावनी

CG Weather High Alert: उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के…

46 minutes ago

Surguja Weather: सरगुजा के मैनपाट में भीषण ओलावृष्टि, बिछी सफेद चादर, फसलों को भारी नुकसान की आशंका

Surguja Weather: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में मंगलवार की रात कुदरत का…

52 minutes ago

This website uses cookies.