Ambikapur News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर प्रदेश के किसानों की समस्या को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि एग्री-स्केट पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर होने के कारण बड़ी संख्या में किसान समय पर पंजीकरण नहीं करा पाए हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार पंजीयन प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते कई किसान पिछड़ गए हैं, जिससे वे धान विक्रय से वंचित रह जाएंगे। किसानों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए ठाकुर ने पंजीयन की समयावधि बढ़ाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने एग्री-स्केट पंजीयन की अवधि बढ़ाने का आश्वासन दिया।
प्रदेश में किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसानों के हित में निरंतर सक्रिय पहलें की जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी PV-AAP पंजीयन) की अंतिम तिथि बढ़ाने का भी सफल आग्रह किया था, जिसके बाद सरकार ने अवधि 30 नवंबर तक बढ़ाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल तथा बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल उपस्थित रहे।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.