अंबिकापुर@thetarget365 : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सरगुजा द्वारा जरूरतमंद एवं मुस्लिम महिलाओं को ईद के लिए उपहार स्वरूप सौगात-ए-मोदी किट बांटी गई। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अंबिकापुर के बरेजपारा स्थित सामुदायिक भवन में सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम हो रहे हैं।
सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह करने का काम किया है, आज देश के मुस्लिम जागरूक हो गए हैं, उन्हें देश का विकास करने वाला चाहिए, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के सभी लोगों तक सभी योजनाएं पहुंचे इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
भारत सिंह सिसोदिया ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है। अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी वसीम अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में 200 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए हैं और ऐसे जरूरत मंद महिलाओं से संपर्क कर उन्हें भी सौगात-ए-मोदी किट का वितरण किया जाएगा, जिससे वे भी अपनी ईद अच्छे से मना सकें।
Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…
Janjgir-Champa Double Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…
Chhattisgarh Rules Change Today: आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…
Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…
Gold Silver Price Today: वित्त वर्ष 2026-27 के पहले ही दिन यानी 1 अप्रैल 2026…
Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…
This website uses cookies.