अपराध

Mainpat Murder: मैनपाट में खूनी वारदात: पश्चिम बंगाल के युवक की निर्मम हत्या, दोस्त फरार

Mainpat Murder: सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक के कुदारीडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पश्चिम बंगाल निवासी युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक अपने साथी के साथ बिल्डर्स द्वारा बनाई जा रही एक कॉलोनी में मिस्त्री का काम करने आया था। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद साथी ने ही पत्थर से सिर कुचलकर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

खून से लथपथ मिला राजू का शव

मृतक की पहचान राजू (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का निवासी था। राजू अपने साथी के साथ कुछ माह पूर्व कुदारीडीह में निर्माणाधीन वसुंधरा सिटी कॉलोनी में मिस्त्री के काम के लिए आया था। दोनों मजदूर कॉलोनी परिसर में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खुले में राजू का खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कमलेश्वरपुर थाना पुलिस को दी।

विवाद के बाद साथी पर हत्या का शक

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज प्रजापति पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की हत्या सिर पर पत्थर कुचलकर की गई है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।

पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और दोनों शराब के नशे में थे। घटना के बाद से ही राजू का साथी युवक फरार है। पुलिस को आशंका है कि फरार साथी ने ही विवाद के दौरान राजू की हत्या कर दी और भाग निकला है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार संदिग्ध की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस टीम मृतक और संदिग्ध दोनों के पूरे नाम-पते सहित अन्य जानकारियां भी एकत्र कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस वारदात ने लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों फैला दिया है।

Read More : Bihar Election 2025: बिहार की महिलाओं के लिए तेजस्वी का तोहफा: खाते में आएंगे ₹30,000

Thetarget365

Recent Posts

Caste Politics : नितिन गडकरी का जातिवाद पर प्रहार, कहा – जो जाति की बात करेगा उसे लात मारूंगा

Caste Politics : महाराष्ट्र के नागपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक…

47 seconds ago

Delhi Fire : दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग का तांडव, 6 फ्लैट जलकर खाक, 8 की मौत

Delhi Fire : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड से दहल उठी…

5 minutes ago

Haryana Crime : गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Haryana Crime : दिल्ली से सटे हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक रूह कंपा…

10 minutes ago

IPL Points Table : मुंबई को हराकर चेन्नई की लंबी छलांग, अंक तालिका में मचेगा अब भारी बवाल

IPL Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मुकाबला क्रिकेट इतिहास…

15 minutes ago

Raipur Police : डिलीवरी का अनोखा तरीका देख पुलिस भी दंग, कोकीन तस्करी का सबसे बड़ा खुलासा

Raipur Police : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस…

18 minutes ago

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Chhattisgarh Weather :  छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर…

21 minutes ago

This website uses cookies.