Thetarget365

लापता राजमिस्त्री का शव बरामद, हत्या कर पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में दफना दिया था शव

पुलिस पूछताछ में आरोपियों के सहयोगियों ने खोला राज
पुलिस कराएगी शव का डीएनए टेस्ट

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र से लापता युवक का शव मैनपाट में बने पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में दफन मिला। पुलिस ने पानी टंकी गिराकर जेसीबी से जब फांउडेशन की खुदाई शुरू की तो तब जाकर शव बरामद हुआ। संदेहियों से कड़ी पूछताछ के बाद हत्या के राज का खुलासा हो सका है। पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराएगी। मृतक पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था और पिछले 3 माह से लापता था।

देखें वीडियो 👇

जानकारी अनुसार सीतापुर क्षेत्र के ग्राम उलकिया हाई स्कूल बिल्डिंग का कार्य ठेकदार अभिषेक पांडेय एवं साथियों के द्वारा कराया जा रहा था। तीन माह पूर्व निर्माण कार्य स्थल से छड़, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामाग्री की चोरी हो गई थी। 07 जून को ठेकेदार एवं साथियों ने मामले में दीपेश उर्फ संदीप को उठाया एवं उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद संदीप लकड़ा वापस नहीं लौटा। अगले दिन ठेकेदार अभिषेक पांडेय ने सीतापुर थाने में शिकायत की थी कि दीपेश और विकास नामक युवकों ने निर्माण स्थल से छड़ की चोरी की और बेच दिया है।

   दीपेश की पत्नी सलीमा लकड़ा ने 16 जून को सीतापुर थाने में अपने पति के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई। संदीप के लापता होने के बाद मोबाइल लोकेशन लेकर उसकी तलाश की जा रही थी। उसका मोबाइल गोवा एवं मुंबई में कुछ समय के लिए ऑन हुआ था।

कार्यवाही की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने घेरा था थाना

परिजनों ने कार्यवाही नहीं होने पर समाज से मदद मांगी। सर्व आदिवासी समाज ने संदीप लकड़ा की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस ने मामले में ठेकेदार अभिषेक पांडये, प्रत्युश पांडेय सहित अन्य सथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आदिवासी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी लापता संदीप के घर पहुंचे थे।

कड़ी पूछताछ में उगला राज

पिछले दिनों सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने मामले में नए सिरे से पड़ताल के निर्देश दिए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन स्पष्ट नहीं होने के कारण ठेकेदार प्रत्युश पांडेय के सहयोगियों को हिरासत में लिया। एएसपी अमोलक सिंह, सीएसपी रोहित शाह की टीम ने ठेकेदार के सहयोगियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने संदीप लकड़ा की हत्या कर मैनपाट के लुरैना में निर्माणाधीन पानी टंकी के नीचे फांउडेशन में गाड़ने की जानकारी दी।

पिटाई से हुई मौत, पानी टंकी के फांउडेशन में दफनाया शव

गुरूवार को संदेहियों को लेकर पुलिस टीम लुरैना भी पहुंची। प्रत्युश पांडेय ने पुलिस को बताया कि हजारों रुपये के सामानों की चोरी की घटना पर नाराज़गी थी। संदीप की उन्होंने पिटाई की थी एवं उसे अपने पास रखा हुआ था। सुबह संदीप मर गया। उसे लुरैना में पानी टंकी के फांउडेशन में दफन कर दिया।

परिजनों व समाज के सामने पुलिस ने गिराया पानी टंकी, बरामद किया शव

   गुरूवार को पुलिस लापता संदीप के परिजनों एवं सर्व आदिवासी समाज के लोगों के साथ मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची। पुलिस ने पानी टंकी गिराकर जेसीबी से खुदाई कराई। तो करीब 15 फुट नीचे युवक का शव बरामद हुआ। लगभग 6 घण्टे खुदाई के बाद शव बरामद किया गया। पुलिस शव की पहचान के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराएगी। फारेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजुर की टीम ने शव को प्रिजर्व किया है।

कपड़ों से हुई शिनाख्त, पुलिस बल तैनात

परिजनों ने शव की शिनाख्त उसके कपड़ों से की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीतापुर क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर मौजूद हैं। शव मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट गईं। परिजन शव देखकर फफक पड़े।

नल जल योजना के लिए पानी टंकी बनाने खोदे गए गड्ढे में दफनाया था शव

एसपी योगेश पटेल ने कहा आरोपियों ने संदीप को पीट-पीटकर मार डाला गया। लुरैना तिब्बती कैंप के पास बड़कापारा में नल जल योजना के तहत पानी टंकी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में शव को डालकर उसे दफन कर दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। हत्या के इस मामले में ठेकेदार सहित 6 आरोपी शामिल है। जिसमे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वही दो मुख्य आरोपी फरार है।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु सीएम थलापति विजय का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा, महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…

1 hour ago

Manipur Violence : मणिपुर में चर्च पदाधिकारियों की हत्या से गुस्सा, बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा

Manipur Violence : मणिपुर में हाल ही में हुई चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक…

1 hour ago

Chandranath Rath Murder Case : सीबीआई जांच में 70 लाख की सुपारी का खुलासा, सिग्नल ऐप से रची गई साजिश

Chandranath Rath Murder Case :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल लाने वाले चंद्रनाथ रथ…

1 hour ago

India A Squad: तिलक वर्मा को कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका, श्रीलंका में मचेगा धमाल

India A Squad:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 9 जून से श्रीलंका की…

1 hour ago

Delhi WFH News: प्रदूषण और महंगाई पर सरकार का वार, सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला

Delhi WFH News: देश की राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा…

1 hour ago

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रोड पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर फिर हुई कार्रवाई

Ambikapur News:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के…

1 hour ago

This website uses cookies.