मुंबई@thetarget365 : भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 4 अप्रैल की सुबह ये खबर आई। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
मनोज कुमार, जिन्हें ”भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। “मेरे देश की धरती सोने उगेल” और ”भारत की बात सुनाता हू” जैसे गानों से देश का बच्चा-बच्चा इन्हें पहचानता है।
मिली जानकारी के अनुसार, वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
मनोज कुमार के निधन के बाद उनके पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सभी अपने चहेते कलाकारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। सेलेब्स ने भी दिग्गज एक्टर के निधन पर शोक जताया है। मनोज कुमार ने सहारा, चांद, हनीमून, कांच की गुड़िया, नील कमल, उपकार, पत्थर के सनम, पिया मिलन की आस, सुहाग सुंदूर, रेशमी रुमाल जैसी फिल्मों में काम किया है। वो नेशनल अवॉर्ड, पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित थे।
Odisha Road Accident : ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना की खबर…
Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद निराशाजनक रहा।…
Reliance Group Loan Scam : रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये के कथित…
Israel Strikes Iran : ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब दुनिया के लिए…
NHAI Summer Internship : अगर आप इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या किसी अन्य प्रोफेशनल कोर्स के छात्र…
Pakistan Earthquake : पड़ोसी देश पाकिस्तान में शनिवार की सुबह किसी सामान्य दिन जैसी नहीं…
This website uses cookies.