लखनपुर @thetarget365 अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 130 पर ग्राम जजगा मोड़ के पास हाईवा वाहन और मोटरसाइकिल की बीच हुई दुर्घटना में मृत दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम तराजू निवासी मिथलेश पिता मुनेश्वर राजवाड़े 26 वर्ष निवासी तराजू व अनार सिंह कंवर पिता कमेश्वर सिंह 30 वर्ष के रूप में पहचान की गई है।
बता दें लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग में अंबिकापुर की ओर से आ रही कोयला लोड हाईवा क्रमांक सीजी डीवाई 8753 जैसे ही ग्राम जजगा मोड़ के पास पहुंची विपरीत दिशा से अचानक दो युवक मोटरसाइकिल सवार ग्राम मोहनपुर की ओर से लखनपुर की ओर जाने के प्रयास में टेलर के बीच चक्का में जा घुसे। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों युवक किसी काम से ग्राम मोहनपुर से सुबह लगभग 10 बजे निकले थे। वापस मोहनपुर आते समय मार्ग में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
खबर पढ़ें
BJP MLA Naveen Jain : ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
MI vs KKR Today Match : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांच ने दस्तक…
LPG Cylinder Price 1 April : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के…
PM Modi Palakkad : केरल में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…
OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…
CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…
This website uses cookies.