Oplus_131072
मंडला (thetarget365)। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर में ग्राम भैंसवाही के 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांव में दबिश दी। शनिवार को पुलिस और प्रशासन अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई कर रही है। दोपहर 2 बजे घरों को गिराने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक 11 में से तीन घरों को गिराया जा चुका है।
बता दें आरोपियों के घरों से 150 से अधिक गोवंश की हड्डी, चर्बी सहित अन्य अवशेष बरामद हुए हैं। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। बाकी सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम भैंसवाही पहुंची थी। यहां 11 घरों में गौवंश के अवशेष मिले हैं। आरोपियों के घर अतिक्रमण में पाए गए हैं, जिन पर राजस्व विभाग कार्रवाई कर रहा है।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फुकते ही…
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
This website uses cookies.