Ambikapur News : अंबिकापुर शहर में अनियंत्रित नलकूप खनन एक बार फिर विवाद का कारण बन गया है। ब्रम्ह मंदिर के पास ब्रम्ह रोड पर देर रात करीब 2 बजे एक पिज्जा दुकान के सामने बोरिंग मशीन लगाकर काम शुरू कर दिया गया। अचानक मशीनों की तेज आवाज से आसपास के रहवासी गहरी नींद से जाग उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के रात में इस तरह का कार्य शुरू करना नियमों की अनदेखी है।
रातभर चली बोरिंग के बाद सुबह जब लोग घरों से निकले तो सड़क की हालत बदहाल थी। बोरिंग कराने वाले द्वारा मलबा और कीचड़ की समुचित सफाई नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप गंदा पानी और मिट्टी पूरे ब्रम्ह रोड पर फैल गया। वाहन गुजरने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
ब्रम्ह मंदिर से पुराने बस स्टैंड की ओर बनी नई सड़क का हाल भी इस कीचड़ के कारण बदतर हो गया है। गाड़ियों के आवागमन से कीचड़ सूखकर धूल बन रही है, जिससे आसपास के घरों और दुकानों में गंदगी फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर संगम चौक की तरफ से आने जाने वालों की वजह से मिट्टी युक्त कीचड़ का फैलाव बढ़ गया है। जो तेज धूप होने की वजह से अब धूल में तब्दील हो रही है।
लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रबंधन पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। इससे पहले जयस्तंभ चौक के पास बोरिंग को लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद निगम ने काम रुकवाया था। अब ब्रम्ह रोड की स्थिति को लेकर भी लोगों की निगाहें निगम की कार्रवाई पर टिकी हैं।
अचानक आई इस समस्या से स्थानीय रहवासी बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क की स्थिति और बिगड़ सकती है। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई और तत्काल सफाई की मांग की है। मामले में निगम कमिश्नर डीएन कश्यप से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.