अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले में भारत सिंह सिसोदिया को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी की।
सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्थानीय भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ता इस नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं। सिसोदिया को जिले में पार्टी को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।