Oplus_16777216
सूरजपुर @thetarget365 जिले के भटगांव क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एसईसीएल कर्मचारियों को लेकर महान-3 और जगरनाथपुर कोयला खदान जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा रात करीब 10 बजे जरही केरता मार्ग स्थित सुखड़ पुलिया के पास हुआ।
बस में सवार लगभग 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए हैं। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 से 5 कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भटगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कुछ गंभीर घायलों का ईलाज जीवन ज्योति अस्पताल में जारी है।
सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भटगांव अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया बस के ब्रेक फेल होने या तेज रफ्तार में नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है।
Women's Reservation: महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
This website uses cookies.