छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: CBI ने रेलवे मुख्य अभियंता को 32 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर@thetarget365 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 25 अप्रैल 2025 को जाल बिछाकर एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी (आईआरएसई: 2000), उनके पारिवारिक सदस्य, एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक और कंपनी के कर्मचारी को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के मुताबिक, मुख्य अभियंता ने एक निजी कंपनी को रेलवे के ठेके और कार्य आदेशों में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले 32 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह राशि अभियंता के निर्देश पर उनके पारिवारिक सदस्य ने रांची में स्वीकार की, जहां सीबीआई ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद की।

सीबीआई ने चार आरोपियों—मुख्य अभियंता, उनके पारिवारिक सदस्य, निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक और एक कर्मचारी—के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

जांच में सामने आया है कि यह निजी कंपनी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत छोटे-बड़े पुल, रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), अंडर ब्रिज (RUB), क्षमता विस्तार और ट्रैक लाइनिंग जैसे कार्यों में संलग्न थी। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने अपने बेटे को बताया था कि 21 अप्रैल को मुख्य अभियंता से भिलाई में मुलाकात के बाद 32 लाख रुपये की रिश्वत तय की गई थी, ताकि कंपनी के लंबित कार्यों को उनके पक्ष में निपटाया जा सके।

इस योजना के तहत कंपनी के कर्मचारी को रांची भेजा गया, जहां अभियंता के पारिवारिक सदस्य ने रिश्वत की रकम स्वीकार की। सीबीआई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और नकदी जब्त की।

फिलहाल बिलासपुर और रांची सहित कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। तलाशी अभियान में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद हुई है। जांच जारी है और सीबीआई को उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Recent Posts

Iftaari Attack: रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला! तलवारें लहराकर दी गालियां, पुलिस फोर्स तैनात

Iftaari Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गैंगवार और सांप्रदायिक तनाव की आहट…

4 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप का दावा- ‘ईरान के 100 से ज्यादा जहाज डुबोए, अब हमारी चलेगी’

Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

4 hours ago

DA Hike: त्रिपुरा बजट में कर्मचारियों की लॉटरी, जानें कब से जेब में आएगा ज्यादा पैसा?

DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…

4 hours ago

Mosquito Deaths: शेर या सांप नहीं, यह नन्हा जीव है दुनिया का सबसे बड़ा कातिल, आंकड़े डरा देंगे

Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…

6 hours ago

This website uses cookies.