Oplus_16777216
एमसीबी @thetarget365 छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माड़ीसरई में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे डकैतों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। दो सर्राफा व्यापारियों को गोली मारकर डकैतों ने सोना-चांदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
जानकारी अनुसार, दोनों व्यापारी बाजार करने हरचौका गए हुए थे। लौटते समय माड़ीसरई के पास पहले से घात लगाए डकैतों ने उन पर हमला कर दिया। डकैतों ने लूट का विरोध करने पर दोनों को गोली मार दी और जेवरात लूटकर फरार हो गए।
घटना में दोनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल व्यापारियों में एक राकेश सोनी के भाई बताए जा रहे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर डकैतों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
ECI Press Conference LIVE : भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश के पांच महत्वपूर्ण…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों के आधिकारिक ऐलान से…
Dilip Ghosh Kalighat: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री…
Israel Pakistan Tension: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध ने अब दक्षिण एशिया की नींद…
War Criminals: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे भीषण संघर्ष की गूंज अब…
Mojtaba Khamenei Russia : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक चौंकाने…
This website uses cookies.