Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-43 पर ग्राम चलता के पास खड़ी एक कोयला लोड ट्रक में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसमें अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की भीषणता इतनी थी कि आसपास के लोग डर के मारे दूर हट गए। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस घटना से सीतापुर-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि ट्रक में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
MS Dhoni Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई…
West Bengal Election 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण चुनावी…
Gasoline Export Ban 2026 : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और…
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…
This website uses cookies.