Thetarget365

Breaking : हरीश दुहन होंगे एसईसीएल के नए CMD

बिलासपुर @thetarget365 लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी), भारत सरकार ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नए चेयरमेन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) के रूप में हरीश दुहन के नाम की अनुशंसा की है। दुहन वर्तमान में कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं।

हरीश दुहन के पास माइनिंग क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं, डिजिटलीकरण, और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में अपनी विशेषज्ञता का परिचय दिया है। दुहन ने नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की और 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से कोल इंडिया में अपनी सेवाओं की शुरुआत की।

उनके पास फर्स्ट क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी है। वे नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में एरिया जनरल मैनेजर और कॉरपोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग में महाप्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हरीश दुहन के एसईसीएल के सीएमडी के रूप में चयन पर एसईसीएल के शीर्ष प्रबंधन, अधिकारियों, और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। यह नियुक्ति कंपनी के भावी विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

thetarget365

Recent Posts

ECI Press Conference LIVE : चुनाव आयोग का बिगुल, बंगाल में कितने चरणों में होगा मतदान? आज होगा फैसला

ECI Press Conference LIVE  : भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश के पांच महत्वपूर्ण…

2 minutes ago

West Bengal Election 2026: ममता बनर्जी का बड़ा दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ाया

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों के आधिकारिक ऐलान से…

27 minutes ago

Dilip Ghosh Kalighat: दिलीप घोष की ‘कालीघाट’ वाली चेतावनी से मचा बवाल, क्या ममता का किला ढहा पाएगी बीजेपी?

Dilip Ghosh Kalighat: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री…

33 minutes ago

Israel Pakistan Tension: इजरायल का अगला निशाना पाकिस्तान? परमाणु शक्ति और ग्रेटर इजरायल के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Israel Pakistan Tension: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध ने अब दक्षिण एशिया की नींद…

54 minutes ago

This website uses cookies.