Thetarget365

ब्रेकिंग : अमेरिका में ट्रंप के नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

अमेरिका@thetarget365 : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया। ट्रम्प की ‘टैरिफ वॉर’ और सरकारी नौकरियों में छंटनी की नीतियों के विरोध में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित 50 राज्यों में लोगों ने शनिवार (19 अप्रैल) को जमकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति आवास (White House) का घेराव किया। ‘अमेरिका में कोई राजा नहीं’ और ‘तानाशाही का विरोध करो’ जैसे नारे वाले पोस्टर-बैनर लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने ट्रम्प पर नागरिक और कानून के शासन को कुचलने का आरोप लगाया।

इसलिए फूटा आक्रोश

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलन मस्क की आक्रामक नीतियां के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। इलॉन मस्क का दक्षता विभाग लगातार सरकारी विभागों में छंटनी कर रहा है। हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। दूसरी तरफ ट्रम्प की अप्रवासियों पर कार्रवाई और दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की सख्त पॉलिसी के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। ट्रम्प के टैरिफ वॉर से अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाली चीजों के दाम बढ़े हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

विरोध में निकाली रैली

ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतार आए। शनिवार को लोगों ने एक बार फिर रैली निकाली। राष्ट्रपति आवास का घेराव कर लोगों ने विरोध जताया। न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारियों ने शहर की मुख्य लाइब्रेरी के बाहर इकट्ठा होकर ‘No Kings in America’ (अमेरिका में कोई राजा नहीं) और ‘Resist Tyranny’ (तानाशाही का विरोध करो) जैसे नारों वाले पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

2 hours ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

4 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

4 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

4 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

4 hours ago

This website uses cookies.