कोरबा@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में गांजा तस्करी के लिए कॉरीडोर बने कोरबा में जिले की पुलिस ने कई महीनों के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। उड़ीसा से गांजा लोड कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे कंटेनर को पुलिस ने कटघोरा थाना क्षेत्र में पकड़ा है। कंटेनर से 500 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में बतायी जा रही है।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुखबिर से गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इस पुख्ता सूचना के आधार पर आज कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर उक्त कंटेनर को जब्त कर गांजा बरामद किया गया। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में लेकर मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। देर रात तक पुलिस द्वारा जब्त गांजे का वजन कर इस मामले में कागजी कार्रवाई पूरी की गयी।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.