Ambikapur News : सरगुजा में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। एक प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन से जांच के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने और लेने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने त्वरित और कठोर कार्रवाई करते हुए थाना मणीपुर में पदस्थ एएसआई धीरज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है, वहीं नगर सैनिक ओपी दुबे को निलंबित कर दिया गया है।
मामला थाना मणीपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2025, धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस की विवेचना से जुड़ा है। शिकायतकर्ता डॉक्टर शिवा राम ने स्वयं आईजी कार्यालय पहुंचकर मौखिक और लिखित शिकायत के साथ दस्तावेज प्रस्तुत किए। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि विवेचना अधिकारी एएसआई धीरज गुप्ता ने थाना प्रभारी के नाम पर ₹10,000, स्वयं के नाम पर ₹8,000 और दस्तावेज लेखक के नाम पर ₹5,000 की अवैध धनराशि वसूली।
आईजी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रस्तुत साक्ष्यों एवं आवेदन के आधार पर संबंधित पुलिस कर्मी का कृत्य अत्यंत गंभीर प्रवृत्ति का है, अतः तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में शुचिता और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। वहीं, आम जनता और पीड़ित पक्षों के बीच विश्वास बहाली के लिहाज से यह निर्णय अहम माना जा रहा है।
Minor Abortion : सुप्रीम कोर्ट ने 15 वर्षीय रेप पीड़िता के गर्भपात के मामले में…
Karnataka Leadership : कर्नाटक कांग्रेस में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर…
Mamata Banerjee 226 Seats : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न…
Rajnath Singh Pakistan : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट…
Raipur Airport News : कोलकाता से पुणे की यात्रा कर रही इंडिगो की उड़ान संख्या…
Riyan Parag Fine : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
This website uses cookies.