Ambikapur News : सरगुजा जिला मुख्यालय के अंबिकापुर में महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने 35 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
दिनांक 03 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सद्भावना चौक रिंग रोड स्थित झाला में एक अज्ञात महिला का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली, साइबर सेल सहित चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें महिला की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की होना पाया गया। इसके बाद थाना कोतवाली में धारा 64(2) एवं 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया, जिसमें मृतिका एक व्यक्ति के साथ घटनास्थल की ओर जाती हुई दिखाई दी। परिजनों से संपर्क कर महिला की पहचान सुनिश्चित की गई। परिजनों ने फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति को मृतिका के साथ पिछले 6 वर्षों से रहने वाले व्यक्ति के रूप में पहचान लिया।
आरोपी की पहचान छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी मकनपुर, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई। आरोपी पिछले 6-7 वर्षों से अंबिकापुर में मजदूरी और कचरा बीनने का कार्य करता था, जहां उसका परिचय मृतिका से हुआ और दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए।
कुछ समय पूर्व आरोपी को मृतिका के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह हुआ, जिससे वह आक्रोशित था। 02 अप्रैल 2026 को दोनों ने दिनभर साथ समय बिताया और शराब का सेवन किया। रात में सद्भावना चौक के पास मछली दुकान के झाला में सोने के दौरान आरोपी ने मृतिका से जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला को पटककर हाथ, मुक्कों और लातों से बेरहमी से पीटा, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी समलाया मंदिर, सद्भावना चौक, चांदनी चौक और प्रतापपुर नाका होते हुए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से वह रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल बिश्रामपुर गया, फिर ट्रेन से नागपुर और बाद में सवारी जीप के माध्यम से चिरमिरी पहुंचकर छिपकर रहने लगा। चिरमिरी में अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया तथा घटना के समय पहने गए कपड़ों को पुलिस ने जप्त कर लिया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹30,000 तथा डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा ₹5,000 के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी का फोटो सरगुजा रेंज के सभी जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों के थाना-चौकी प्रभारियों को प्रसारित कर व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना कोतवाली, साइबर सेल और थाना चिरमिरी की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय और सतर्कता का परिचय दिया। आरोपी को पकड़ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिनकी मेहनत से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि समाज में कानून का राज स्थापित रहे और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
Liver Health Tips : आज के दौर में लिवर से जुड़ी बीमारियाँ एक वैश्विक स्वास्थ्य…
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में अटूट…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर…
Akshaya Tritiya: वर्ष 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत ऐतिहासिक होने वाली है।…
Miss India 2026: आज के दौर में फेमिना मिस इंडिया केवल सुंदरता को आंकने का…
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य, जिन्हें हम कौटिल्य के नाम से भी जानते हैं, भारतीय इतिहास…
This website uses cookies.