Thetarget365

NH 343 पर बस और ट्रक की टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल

सड़क की बदहाली बनी दुर्घटना का कारण

बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 343 स्थित ग्राम अलखडीहा और झींगों के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार सुबह 9 बजे अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड जा रही सूरज बस CG 15 DX 5552 की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा 11 बजे हुआ जिसमें यात्री बस सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों की प्रारंभिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दिया गया।

खस्ताहाल सड़क बन रही दुर्घटनाओं का कारण

NH 343 अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं। रामानुजगंज से अंबिकापुर तक की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा मरम्मत का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

लोगों को डर है कि आगामी बरसात के मौसम में यह सड़क पूरी तरह बंद हो सकती है, जिससे आवागमन ठप हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस सड़क की जल्द से जल्द कम से कम मरम्मत तो की जाए और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

thetarget365

Recent Posts

Janjgir Champa Murder : शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम, समारोह में दामाद की बेरहमी से हत्या

Janjgir Champa Murder :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा…

6 minutes ago

Dhar Road Accident : नींद में ही मौत ने दबोचा, धार में अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को कुचला

Dhar Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक…

14 minutes ago

Phoolbasan Bai Kidnapping : पद्मश्री फूलबासन बाई के घर में घुसे बदमाश, फोटो के बहाने की किडनैपिंग, आरोपी गिरफ्तार

Phoolbasan Bai Kidnapping : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने…

18 minutes ago

China Robot Attack: चीन के स्कूल में बेकाबू हुआ रोबोट, बच्चों पर बरसाईं कुंग-फू किक, वीडियो वायरल

China Robot Attack : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के इस दौर में आए दिन तकनीक…

27 minutes ago

ICC Team Rankings 2026 : ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार, वर्ल्ड कप जीतने के बाद बादशाहत कायम

ICC Team Rankings 2026 :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा सालाना मेन्स T20I टीम…

34 minutes ago

Newtown Violence Bengal : पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद न्यूटाउन में हिंसा, बीजेपी कार्यकर्ता की कथित हत्या

Newtown Violence Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक…

50 minutes ago

This website uses cookies.