Thetarget365

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की परिवार, समाज के समृद्धि और खुशहाली की कामना

अंबिकापुर @thetarget365 सूर्योपासना के लिए गुरूवार को नगर के शंकर घाट, घुनघुट्टा नदी तट, श्रीराम घाट, शिवधारी तालाब, पैलेस छठ तालाब सहित जिले के 13 घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य उपासना के लिए सभी घाटों पर समितियों ने अच्छी तैयारी की थी। पुलिस व प्रशासन द्वारा भी सभी घाटों में जगह-जगह पार्किंग के लिए सुगम व्यवस्था की गई थी।

देखें वीडियो 👇

नहाए खाए के साथ व्रत की शुरुआत हुई थी। बुधवार को घाट बंधन के साथ खीर भोज भी हुआ। इसके बाद गुरूवार को दोपहर से ही व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए निकलने की तैयारी में लग गई थी। शुक्रवार को व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय कठिन साधना का समापन करेंगी।

बता दें कि छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व में यह दिन बेहद खास माना जाता है। व्रती महिलाएं पानी के अंदर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

व्रतियों ने छठ पूजा के लिए तैयारी पहले से ही कर ली थी। टोकरी में ठेकुआ, फूल, फल, चावल के लड्डू, कंदमूल, मूली, गन्ना लेकर पहुंचे महिला-पुरूषों का नजारा शंकरघाट व घुनघुट्टा नदी के साथ अन्य घाटों में नजर आया। सभी ने पूरे मनोयोग के साथ परिवार सहित ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

घुनघुट्टा नदी घाट पर जबलपुर की सावन बैंड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के दौरान गंगा आरती होगी। साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होगा।

thetarget365

Recent Posts

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

1 hour ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

2 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

2 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

2 hours ago

Lee Sang-bo Death : नहीं रहे ‘मिस मोंटे-क्रिस्टो’ के स्टार ली सांग-बो, जानें मौत की असली वजह

Lee Sang-bo Death :  दक्षिण कोरियाई मनोरंजन जगत से एक अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली…

2 hours ago

Dead Son Wedding : तेलंगाना के माता-पिता की अनोखी मिसाल, 23 साल से हर साल रचाते हैं मृत बेटे की शादी

Dead Son Wedding :  तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से एक ऐसी मर्मस्पर्शी और विस्मयकारी खबर…

2 hours ago

This website uses cookies.