सीएचसी उदयपुर में डॉक्टरों और नर्सों का कैंडल मार्च, कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन

ओपीडी बंद इमरजेंसी सेवाएं चालू, मरीज हो रहे परेशान

उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीएचसी उदयपुर में डॉक्टरों और नर्सों ने कोलकाता के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई जघन्य बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार की रात को कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। यह घटना स्वास्थ्यकर्मियों के बीच गहरी चिंता और आक्रोश का कारण बनी है।

शनिवार को आईएमए के आह्वान पर दर्जनों डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने ओपीडी बंद कर पैदल मार्च निकाला। ओपीडी के बंद होने से रेगुलर मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीएचसी उदयपुर में इमरजेंसी सेवाएं चालू रही। पैदल मार्च के दौरान डॉक्टरों और नर्सों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर अस्पताल परिसर से नगर के प्रमुख चौराहे तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया। तख्तियों पर “न्याय दो, दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लिखे हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन में सीएचसी के वरिष्ठ और जूनियर डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

देखें वीडियो 👇

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि कोलकाता की घटना ने पूरे चिकित्सा जगत को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोकने, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की हैं। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि अपराधियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। नर्सों ने भी अपनी चिंताओं को व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक इस मामले में दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई और डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी ऐसी भयावह स्थिति का सामना न करे।”

पैदल मार्च और कैंडल मार्च के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृत डॉक्टर के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय के लिए एकजुट होने का संकल्प लेकर राज्य और केंद्र सरकार से इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान बीएमओ डा. योगेंद्र पैकरा, डा. एआर जयंत, डा. सोमेश शुक्ला, डा. दीपक, डा. प्रवेश तिवारी, डा.कांता, डा. एकता, स्टॉफ नर्स निमिता कच्छप, ऊषा सिंह, सुनीता पटेल, लक्ष्मी दास, पूजा सिंह, अंजना भगत, नेहा टोप्पो, संगीता दास, संतारा सिंह, पूनम बेक, ड्रेसर शांति सिंह, आरडी यादव, श्रवण, रवि सिंह तथा अन्य हॉस्पिटल स्टाफ सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

Cameron Green KKR : क्या 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन बने KKR की हार के सबसे बड़े विलेन? फैंस का फूटा गुस्सा

Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

6 hours ago

Baloda Bazar News: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…

6 hours ago

Bilaspur Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं, बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Bilaspur Road Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…

6 hours ago

Share Market Update March 30: ईरान संकट का कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे धड़ाम

Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…

6 hours ago

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert:  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…

6 hours ago

IPL 2026 Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ का कोहराम, रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…

7 hours ago

This website uses cookies.