Thetarget365

कार्मेल स्कूल : सार्वजनिक अवकाश के दिन भी स्कूल बुला छात्रों को दी जा रही थी धार्मिक शिक्षा

कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे जिला शिक्षाधिकारी ने बंद कराया स्कूल
कार्मेल स्कूल प्रबंधन ने गलती स्वीकारी

अंबिकापुर @thetarget365 शहर के नमना कला स्थित कार्मेल स्कूल एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश पर स्कूल प्रबंधन ड्रेस में छात्रों को विद्यालय परिसर में ही धर्म क्लास लगा रहा था। शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे जिला शिक्षाधिकारी ने स्कूल पहुंच प्रबंधन को फटकार लगाई और स्कूली बच्चों को घर भेजने की व्यवस्था बनवाई।

देखे वीडियो 👇

02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन जहां एक ओर पूरा देश राष्ट्रपिता को याद कर अनेक आयोजन कर रहा है वहीं इस सब से अलग हटकर नगर का कार्मेल स्कूल प्रबंधन आज अवकाश के दिन भी छात्रों को ड्रेस में बुला धार्मिक शिक्षा दे रहा था। महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर अंबिकापुर शहर में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत आयोजन किया जा रहा था, इसी बीच कार्यकर्ताओं की इसकी जानकारी मिली।

मौके पर पहुंच कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी और गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। स्कूल में आज छुट्टी के दिन सैकड़ो की संख्या में बच्चों को धर्म विशेष की शिक्षा दी जा रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई। कार्मेल स्कूल प्रबंधन को अधिकारियों ने तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश दिए और बच्चों को वापस परिजनों के साथ भेजा गया।

आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हमलोग स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम कर रहे थे। इसी बीच जानकारी मिली कि कार्मेल स्कूल में आज छुट्टी के दिन भी विद्यालय प्रबंधन बच्चो को स्कूल में बुलाकर धार्मिक शिक्षा दे रहा है। स्कूल पहुंचकर अधिकारियों व पुलिस को जानकारी दी गई और उनके पहुंचने के बाद प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी की। अन्य धर्म के बच्चों को भी आज स्कूल में बुलाकर धर्म विशेष की शिक्षा दी जा रही थी। इसपर तत्काल कार्यवाही आवश्यक है।

दीपक यादव
कार्यकर्ता
भाजपा युवा मोर्चा अंबिकापुर

कलेक्टर के सख्त निर्देश पर स्कूल तत्काल बंद करा दिया गया है। छात्रों को उनके परिजन के साथ वापस भेजा जा रहा है। कुछ परिजनों को सूचना भी दे दी गई है। स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अशोक कुमार सिन्हा
जिला शिक्षा अधिकारी
सरगुजा

thetarget365

Recent Posts

Purple Cap Winner IPL 2026: रबाडा ने फाइनल में भुवनेश्वर से छीनी पर्पल कैप, आखिरी ओवरों का वो रोमांच!

Purple Cap Winner IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…

1 hour ago

RCB Champion : कप्तान रजत पाटीदार ने आगे रहकर किया कमाल, जानिए जीत के वो पांच मास्टरस्ट्रोक

RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

1 hour ago

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

2 hours ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

2 hours ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

2 hours ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

4 hours ago

This website uses cookies.