अंबिकापुर @thetarget365 डीजे तीव्र आवाज में बजाने एवं वाहन के अनुमेय सीमा के बाहर डीजे साउंड सिस्टम लगाकर कोलाहल करने के दो मामले में लखनपुर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 02 पिकअप वाहन सहित 02 जनरेटर, साउंड बॉक्स, मिक्सर, पॉवर लाइट, एंप्लीफायर जप्त किया है।
जानकारी अनुसार लखनपुर थाना पुलिस को 15 सितम्बर को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि कुंवरपुर घटियापारा रोड में कुछ व्यक्ति काफी तेज आवाज में डीजे साउंड सिस्टम बजा रहे हैं। जिससे ग्रामवासियों को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इन्होंने आकाश सिंह 24 वर्ष निवासी मदनपुर थाना जयनगर, जिला सूरजपुर व दूसरे मामले में रामऔतार विश्वकर्मा 26 वर्ष निवासी पचरापोड़ी बैकुंठपुर जिला कोरिया को काफी तेज आवाज में डीजे साउंड सिस्टम बजाते पाया। उपरोक्त वाहन के अनुमेय सीमा के बाहर डीजे साउंड सिस्टम लगा पाया गया, जिससे आसपास के लोगों एवं आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इनके पास डीजे साउंड सिस्टम एवं उपरोक्त वाहन के उपयोग हेतु वैध अनुमति पत्रक, वाहन का दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। चालकों ने दोनों वाहन मनोज राय नामक व्यक्ति का होना बताया, जिसे वे किराए में चला रहे थे। दोनों मामलों में अलग-अलग 15 कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 130(3)177, 194/1 ए का मामला दर्ज किया गया है। जप्त किए गए सामनों की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
Kushinagar ISIS Arrest : देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…
RR vs GT highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले…
Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता के महासंग्राम के लिए राजनीतिक बिसात बिछ…
Jaggi Murder Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में एक नया कानूनी…
Kerala Election 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के रण में उतरे उम्मीदवारों के प्रोफाइल…
Chhattisgarh RTE crisis : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों के…
This website uses cookies.