Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। ग्राम पंचायत बेलखरिखा के आंगनबाडी केन्द्र महादेवपारा में बुधवार को छत का प्लास्टर गिरने से 2 महिलायें और बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना संज्ञान में आते ही क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी भवन को बंद कर दिया गया है एवं आंगनबाड़ी को नजदीक के स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जेआर प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलखरिखा के आंगनबाडी केन्द्र महादेवपारा में ग्राम की दो महिला अपने बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र गई थी। क्षेत्र में 2 दिन से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। दोनों महिलाएं बच्चों को लेकर बैठी थी। उसी समय छत का प्लास्टर गिर जाने की घटना हुई। घटना के तुरंत बाद आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। कलेक्टर के निर्देश अनुसार घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर भागते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भवन की स्थिति ठीक है, छत में पानी जमा हो जाने के कारण पपड़ी बनने से प्लास्टर गिरने की घटना हुई। दोनों महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिक उपचार कराया गया। सभी स्वस्थ हैं। क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी भवन को बंद कर दिया गया है एवं आंगनबाड़ी को नजदीक के स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
BJP MLA Naveen Jain : ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
MI vs KKR Today Match : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांच ने दस्तक…
LPG Cylinder Price 1 April : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के…
PM Modi Palakkad : केरल में आगामी विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…
OnePlus Nord 6: स्मार्टफोन की दुनिया में वनप्लस एक बार फिर धमाका करने के लिए…
CG Lab Attendant Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के…
This website uses cookies.