छत्तीसगढ़

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 2 बच्चों की मौत, 20 घायल

सूरजपुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के ग्राम बिसाही पोड़ी में ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार में नाले के पास पलट गई। पिकअप सवार करीब 25 ग्रामीण शादी के बाद आयोजित होने वाले चौथी भोज में शामिल होकर वापस भटगांव लौट रहे थे। हादसे में महिला बच्चों सहित 11 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। भटगांव हॉस्पिटल में दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 9 घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में दाखिल कराया गया है। घटना चेंद्रा चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडारपारा निवासी तलिंदर राजवाड़े की बेटी की शादी पांच दिनों पूर्व ओड़गी ब्लॉक के बिलासपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद चौथी भोज का आयोजन मंगलवार को किया गया था, जिसमें भंडारपारा के 25 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर बिलासपुर गए थे। इनमें महिला, पुरूष एवं बच्चे शामिल हैं।

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप

चौथी समारोह में शामिल होने के बाद ग्रामीण पिकअप क्रमांक CG 29 AC 6154 में सवार होकर लौट रहे थे। तेज रफ्तार में पिकअप रात करीब 10 बजे ग्राम बिसाही पोड़ी के पास पहुंची। बिसाही पोड़ी के नकटी नाला के पास मोड़ में पिकअप का चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और पिकअप मोड़ में एक पत्थर से टकराकर पलट गई।

हादसे में पिकअप सवार कई ग्रामीण छिटककर गिर गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर चेंद्रा चौकी प्रभारी एलपी गुप्ता एवं भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौशी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

दो घायलों की मौत, 9 अंबिकापुर रेफर

हादसे में 11 सवारों को गंभीर चोटें आईं। भटगांव स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान दिगंबर राजवाड़े (12 साल) एवं पुन्नू चेरवा (13 साल) की मौत हो गई। दोनों बच्चों के सिर एवं सीने में गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर रूप से घायल 9 सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। मामूली रूप से घायल 12 से अधिक सवारों को भटगांव में उपचार किया जा रहा है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

चंद्रा चौकी प्रभारी एलपी गुप्ता ने बताया कि जहां हादसा हुआ, वहां नाले के पास तीखा मोड़ है। मोड़ में पिकअप का चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और पिकअप पलट गई। घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में मालवाहकों का उपयोग बारात एवं चौथी भोज में आवाजाही के लिए किया जाता है। गत वर्ष कवर्धा में हुए हादसे के बाद इसपर प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद इसके ग्रामीण बड़ी संख्या में बारातों एवं अन्य कार्यक्रमों में मालवाहकों का उपयोग आने-जाने के लिए कर रहे हैं।

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

4 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

4 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

5 hours ago

This website uses cookies.