अंबिकापुर @thetarget365 कोरिया जिला में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे का आदि हो चुके युवक के साथ अक्सर उसकी प्रेमिका का विवाद होता था। पिछले दिनों भी विवाद के बाद आरोपी ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवती को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे चिंताजनक हालत में अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर केस डायरी कोरिया पुलिस को भेज दी है। हत्या का ये पूरा मामला कोरिया जिला के बैकुंठपुर थाना के गुलिया सरई का है।
जानकारी के मुताबिक मृतिका सूरजमनिया मूलतः सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के एक गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का नारायण सिंह नामक युवक के साथ अफेयर था। कोरिया जिले के गुलिया सरई में रहने वाले इस नारायण सिंह के साथ सूरजमनिया ढुकू प्रथा के तहत पिछले 2 साल से लिव-इन में रह रहे थे। नारायण सिंह के आदतन शराबी होने के कारण अक्सर दोनों के बीच विवाद और मारपीट होते रहता था। जिससे तंग आकर सूरजमनिया अपने घर लौट गयी थी।
एक महीने पहले ही नारायण सिंह युवती के घर गया था। वहां उसने अपनी गलती मानते हुए दोबारा शराब नही पीने का भरोसा दिलाकर सूरजमनिया को लेकर वापस कोरिया चला गया। बताया जा रहा है कि 1 हफ्ते पहले ही नारायण ने दोबारा शराब पीकर घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसकी प्रेमिका के साथ विवाद हो गया। विवाद गहराने पर आरोपी ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस घटना में सूरजमनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि आरोपी नारायण ने उनकी बेटी का इलाज भी नहीं कराया।
अंदरूनी गंभीर चोट के कारण सूरजमनिया की हालत बिगड़ती गई। इसके बाद सूरजमनिया ने अपनी मां को मारपीट की जानकारी दी। जिसके बाद मां रजमनिया ने 4 दिन पहले कोरिया पहुंचने के बाद पीड़ित बेटी को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। सूरजमनिया की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
इस पूरे घटनाक्रम पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। मामले की केस डायरी कोरिया पुलिस को भेजी जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.