रायपुर@thetarget365 : केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2024 बैच के 200 अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। इस बार छत्तीसगढ़ को पांच नए आईपीएस अफसर (IPS Officers) मिले हैं, जिनमें दो को होम कैडर के रूप में अपने ही राज्य की सेवा करने का अवसर मिला है।
छत्तीसगढ़ की अपूर्वा अग्रवाल और अनुषा पिल्ले को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। इसके अलावा, दिल्ली के यश केंवट, उत्तर प्रदेश के आदित्य कुमार और महाराष्ट्र के प्रतीक बंसोड़ दादा साहब को भी छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
इन युवाओं के चयन से राज्य में पुलिस बल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। विशेष बात यह है कि अनुषा पिल्ले छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु पिल्ले और रिटायर्ड आईपीएस संजय पिल्ले की बेटी हैं। उन्होंने UPSC Civil Services 2023 में 202वीं रैंक हासिल की थी।
अनुषा का प्रशासनिक पृष्ठभूमि से गहरा नाता है। उनके भाई अक्षय पिल्ले भी UPSC 2021 में 51वीं रैंक पर चयनित होकर ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी हैं। पिल्ले परिवार का प्रशासनिक सेवा में यह दूसरा गौरवपूर्ण योगदान है, जिसने छत्तीसगढ़ का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.