CG Crime : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भाई ने पहले अपनी बहन की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। मां भी अपनी बेटी के शव के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। घटना लैलुंगा थाना क्षेत्र में घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम उर्मिला राठी (30) है। हत्या उर्मिला के बड़े भाई संतकुमार मांझी ने की थी. आरोपी अपनी बहन से हर दिन झगड़ा करता था। गुरुवार को जब विवाद बढ़ गया तो उसकी हत्या कर दी।
दरअसल, राताखंड गांव निवासी उर्मिला राठी (30) की शादी पोरड़ा गांव निवासी दीपक राठी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही उनके पति की मृत्यु हो गई। उर्मिला अपने माता-पिता के घर में रहती थी।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, बड़े भाई संतकुमार माझी को अपनी बहन का अपने माता-पिता के घर पर रहना पसंद नहीं था। वो अक्सर इस मुद्दे पर बहस करता था। गुरुवार की सुबह संतकुमार अपने माता-पिता के घर पर रहने को लेकर फिर से विवाद करने लगा। इससे दोनों के बीच संघर्ष और बढ़ गया।
संतकुमार माझी को गुस्सा आ गया और उसने उर्मिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे घसीटने और पीटने लगा। इसके बाद उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। उर्मिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। मां पर भी हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी की मां आसो बाई ने बताया कि होश में आने के बाद उसने मामले की सूचना पुलिस थाने में दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस मामले में डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
Read More : Deepak Baij : दीपक बैज ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को ‘राजनीतिक पर्यटन’ बताया
Akhilesh Yadav I-PAC Deal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल…
Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने…
Congress Recaptures Office : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक…
Raipur Murder Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला…
Raipur Robbery News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा इलाके में मंगलवार शाम…
Tamil Nadu Results 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति…
This website uses cookies.