CG Crime : छत्तीसगढ़ के महासमुंद के सिटी थाना परिसर में कांग्रेस पार्षद विजय साव पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार रात को घटी। वार्ड 28 के पार्षद विजय साव अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे।इसी बीच विवाद के दूसरे पक्ष के शकील खान, शरीफ खान, चिरंजीवी यादव और सौरव यादव भी वहां पहुंच गए। थाना परिसर में दो पक्षों के बीच बहस हो गई।
हालात बिगड़ गए और चारों आरोपियों ने पार्षद विजय सावे की कमर के नीचे चाकू घोंप दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार हमलावरों को हिरासत में ले लिया। घायल पार्षद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 109, (3) 5 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया था। 2020 में पार्षद की पत्नी ने शकील और शरीफ के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद दोनों को जेल जाना पड़ा था।
हाल ही में हुए नगरपालिका चुनावों में शकील और शरीफ की मां ने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था। इन कारणों से दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया।
Read More : CG News : ‘मेरी जबरन शादी कराई गई…कई बार हुआ रेप’, जशपुर की लड़की बोली- मुझे 1 लाख रुपए में बेचा
Ujjain Mahakal Excavation : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा…
Mitchell Santner Injury : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी और लंबी क्रिकेट…
Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…
Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
This website uses cookies.