Thetarget365

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध में दी और राहत, अब 30 जून तक जारी रहेंगे तबादले

नवा रायपुर @thetarget365CG News  : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक में एक बार फिर राहत देते हुए इसकी समय-सीमा बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार अब स्थानांतरण पर छूट की अवधि को 30 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

यह निर्णय उस पहले के आदेश में संशोधन स्वरूप आया है, जिसमें दिनांक 14 जून से 25 जून 2025 तक स्थानांतरण प्रतिबंध में शिथिलता प्रदान की गई थी।

गृह विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी विभागीय और जिला स्तरीय स्थानांतरण आदेशों को 30 जून तक संबंधित विभाग/जिले की अधिकृत वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण नीति की अन्य सभी शर्तें यथावत बनी रहेंगी। यानी स्थानांतरण केवल उन्हीं मापदंडों पर आधारित होंगे जो पहले से नीति में निर्धारित हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार हर वर्ष एक सीमित अवधि के लिए स्थानांतरण पर लगी रोक में छूट देती है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक पुनर्संरचना और कर्मियों की संतुलित पदस्थापना की जा सके। इसी कड़ी में 5 जून 2025 को जारी परिपत्र के तहत पहले 14 से 25 जून तक स्थानांतरणों की अनुमति दी गई थी। अब उसमें आंशिक संशोधन करते हुए इस समयसीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।

Read More  : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने पूछा, भाजपा कब मनाएगी अघोषित आपातकाल का दिन

thetarget365

Recent Posts

RB Choudary Death : दिग्गज फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का निधन, उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत

RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…

8 hours ago

Bulldozer Celebration Bengal : बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद बवाल, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर

Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…

8 hours ago

CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, सैमसन का तूफानी अर्धशतक

CSK vs DC IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…

8 hours ago

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

10 hours ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

10 hours ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

10 hours ago

This website uses cookies.