रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अमित शाह चार अप्रैल को देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। 5 तारीख को बस्तर के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में बस्तर पण्डुम समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद नक्सल मुद्दे को लेकर जिम्मेदारों के साथ बैठक करेंगे। गृहमंत्री शाह 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा जाएंगे। वहां पर वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे।
इसके बाद वे दंतेवाड़ा में नक्सल समस्या पर राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वे नक्सल उन्मूलन के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का यह दौरा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय को मजबूत करेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.