Thetarget365

CG News: मुनादी कर लौट रहा कोटवार सिंदूर नदी में बहा, तलाश जारी

Balrampur-Ramanujganj News: जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में मंगलवार सुबह गांव में मुनादी कर लौट रहे कोटवार जनेउधारी सोनवानी (48 वर्ष) सिंदूर नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची है, वहीं ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी में कोटवार की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोटवार जनेउधारी सोनवानी मंगलवार सुबह ग्राम महावीरगंज के वार्ड क्रमांक 20 और 13 में मवेशियों को खुले में न छोड़ने की मुनादी कर रहे थे। खेतों में फसल की बुआई के मौसम को देखते हुए यह चेतावनी ग्रामीणों को दी जा रही थी। मुनादी के बाद वे पैदल ही सिंदूर नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान नदी के बीच बहाव में फंसकर बह गए।

घटना स्थल पर मौजूद कुछ महिलाओं ने उन्हें बहते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। लेकिन तब तक कोटवार काफी दूर बह चुके थे। पुलिस और ग्रामीणों की टीम देर शाम तक नदी में खोजबीन कर रही थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका था।

स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम बुलाए जाने की प्रक्रिया भी जारी है। गांव में इस घटना से शोक और चिंता का माहौल है।

thetarget365

Recent Posts

Viral Video : शादी में ड्रोन से शूटिंग कर रहा था फोटोग्राफर, चाचा ने बंदूक तानकर कर दिया खेल

Viral Video : आज के दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग…

27 seconds ago

Anemia in Children : सुस्ती और पीलापन है खतरे की घंटी, बच्चों में खून की कमी का सच

Anemia in Children : आज के दौर में छोटे बच्चों में खून की कमी यानी…

8 minutes ago

Puja Room Vastu : घर की पूजा और मंदिर के दर्शन, आपके जीवन पर कैसे होता है अलग असर?

Puja Room Vastu : अक्सर भक्तों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि…

20 minutes ago

H5N1 Virus Tumakuru : कर्नाटक के तुमकुर में H5N1 वायरस का कोहराम, 40 मोरों की मौत से दहशत, हाई अलर्ट जारी

H5N1 Virus Tumakuru : कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई…

41 minutes ago

Munawar Faruqui Baby : मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी, मेहजबीन ने दिया बेटी को जन्म, रखा बेहद प्यारा नाम

Munawar Faruqui Baby : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता…

46 minutes ago

Pune Crime News : पुणे के भोर में दरिंदगी की सारी हदें पार, मासूम के साथ हुआ वो खौफनाक कृत्य

Pune Crime News : एक ओर जहां पूरा प्रदेश 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के…

49 minutes ago

This website uses cookies.